लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा चौथे रविवार भी की गई कावड़ियों की सेवा
बाबा बैजनाथ सेवा समिति रघुनाथगढ़ में लगाया सेवा शिविर
सीकर। लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा सावन मास के चौथे रविवार यानी 3 अगस्त 2025 को रघुनाथगढ़ स्थित बाबा बैजनाथ सेवा समिति परिसर में कावड़ियों की सेवा हेतु भव्य प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। यह सेवा प्रकल्प दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित रहा, जिसमें श्रद्धालु कावड़ियों को जलपान, फल, शीतल जल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इस प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन लायन बबिता अग्रवाल जी रहीं, जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ ने इस अवसर पर कहा की “सावन मास में भगवान शिव के भक्त कावड़ लेकर लंबी यात्राएं करते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। यह लगातार चौथा रविवार है जब लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया है और आगे भी यह सेवा भाव निरंतर जारी रहेगा।” इस सेवा प्रकल्प में क्लब के कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ,लायन अजय अग्रवाल, लायन मनोज अग्रवाल, लायन पतीश पंजाबी, लायन आर.जी. बियाणी, लायन श्रीहरि बियाणी, लायन त्रिलोक कुमावत, लायन आनंदीलाल सिहोटिया आदि लायन सदस्यों ने सहभागिता की। सेवा के प्रति समर्पित लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा सावन के प्रत्येक रविवार को इस प्रकार की सेवा जारी रखी गई है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
Comments are closed.