वनरक्षक की हत्या के विरोध में जयपुर में 13 जनवरी को श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च, शहीद का दर्जा देने की मांग

वनरक्षक की हत्या के विरोध में जयपुर में 13 जनवरी को श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च, शहीद का दर्जा देने की मांग

वनरक्षक की हत्या के विरोध में जयपुर में श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च, शहीद का दर्जा देने की मांग

जयपुर।
राजस्थान वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ द्वारा वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में आवाज बुलंद की जा रही है। इसी क्रम में बजरी माफियाओं द्वारा वनरक्षक जितेन्द्र सिंह शेखावत की निर्मम हत्या के विरोध में 13 जनवरी को शाम 5 बजे अरण्य भवन, जयपुर में श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा।

राजस्थान फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार झाझड़िया ने बताया कि खनन माफियाओं ने अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे वनरक्षक जितेन्द्र सिंह शेखावत को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना न केवल वन विभाग बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर शहीद वनरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा राज्य सरकार से उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग की जाएगी। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वन कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सख्त कानून लागू करने और खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई जाएगी।

वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ ने सभी वन अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीद साथी को सम्मान देने और न्याय की मांग में सहभागी बनने की अपील की है।

Comments are closed.