श्रीकृष्ण ने देवों-दानवों का किया उद्धार, भक्तों का चित्त चुराया: सतपालदास…
श्री बोलता बालाजी धाम में श्रीमद्भागवत कथा में संत सतपालदास ने सुनाई श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, श्रद्धालु भावविभोर
सीकर स्थित श्री बोलता बालाजी धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन संत सतपालदास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण केवल चोर ही नहीं, बल्कि चित्त चुराने वाले प्रेमस्वरूप भगवान हैं, जिन्होंने देवों, दानवों और मनुष्यों का घमंड तोड़कर उन्हें मोक्ष मार्ग पर लगाया।
व्यासपीठ से यमलार्जुन उद्धार और गोवर्धन लीला की कथा सुनाई गई। संत ने बताया कि किस प्रकार भगवान ने इन्द्र के घमंड का हरण कर गोवर्धन पर्वत उठाकर गांववासियों की रक्षा की।
यह आयोजन श्री बोलता बालाजी धाम के 93वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया। महंत सुनील तिवाड़ी ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में कथा में आने की अपील की। इस अवसर पर पंडित अरविंद मिश्रा, प्रो. बीडी सिंधी, राजेश माऊका, पिंकी तिवाड़ी, सावित्री दीक्षित समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
Comments are closed.