श्री गोपीनाथ गौशाला में गौ सवामणि का आयोजन….
सीकर में सालासर रोड स्थित श्री गोपीनाथ गौशाला में आज गौ सवामणि का किया गया आयोजन
सीकर में सालासर रोड स्थित श्री गोपीनाथ गौशाला में आज गौ सवामणि का आयोजन किया गया । श्री लंकापुरी बालाजी धाम महिला मंडल की उपाध्यक्ष और गौसेविका ज्योति तनवानी ने बताया कि श्री लंकापुरी बालाजी धाम कमेटी के संस्थापक विशाल पारीक ने अपना जन्मदिन गौ माता के साथ गौ सवामणि करके मनाया।जिसमे गायों को हरा चारा,गुड़,दलिया और रोटियों का भोग लगाया।
उन्होंने इसके माध्यम से संदेश दिया कि जन्मदिन, पुण्यतिथि या वैवाहिक वर्षगांठ गौशाला में ही मनानी चाहिए जिससे कि गौ माता की सेवा भी हो सके।इस सेवा कार्य में बालमुकुंदचार्य जी,शैलेश जैन,गिरीश सोमानी,हिमांशी बियानी,गोपाल गाड़ोदिया ,राहुल सैनी,राजकुमार पारीक,माधव पारीक, गोपाल सोमानी राकेश मोदी संध्या अवस्थी,अनिल जांगिड, राहुल जांगिड़,राहुल बिल्खीवाल देव तनवानी गजु आदि भक्तजन मौजूद रहे।
Comments are closed.