सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन व ब्लेसिंग सेरेमनी आयोजित…
सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीआईएस में ग्रेजुएशन सेरेमनी और ब्लेसिंग सेरेमनी का किया गया भव्य आयोजन
सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीआईएस में ग्रेजुएशन सेरेमनी और ब्लेसिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर के महत्वपूर्ण पड़ाव को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा पूर्ण कर कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी तथा बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक एवं सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उल्लासमय बना दिया। इस दौरान सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि सहगामी गतिविधियों में संतुलन बनाते हुए संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इस समय विद्यार्थियों को स्वयं को किसी भी प्रकार के दवाब व दुविधा से दूर रखना चाहिए। नियमित दोहरान और लिखित अभ्यास के माध्यम से आत्मविश्वास बनाए रखना आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके उत्कृष्ट परिणाम की शुभेच्छा व्यक्त की।
Comments are closed.