सीकर के नमन जोगाणी ने रचा इतिहास: तीनों स्तरों पर पहले ही प्रयास में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

सीकर के नमन जोगाणी ने रचा इतिहास: तीनों स्तरों पर पहले ही प्रयास में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

शिक्षा नगरी सीकर के एक और होनहार युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के नमन जोगाणी सुपुत्र श्री कृष्ण स्वरूप जोगाणी (कानू) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की प्रतिष्ठित परीक्षा में एक दुर्लभ और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। नमन ने सीए बनने के अपने सफर में CA फाउंडेशन, IPCC (इंटरमीडिएट) और CA फाइनल — तीनों ही परीक्षाओं को अपने पहले प्रयास (First Attempt) में उत्तीर्ण कर अपनी असाधारण योग्यता का परिचय दिया है। गौरतलब है कि सीए की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें तीनों स्तरों को एक बार में पार करना बहुत कम विद्यार्थियों के लिए संभव हो पाता है। अपनी इस उपलब्धि पर नमन ने बताया कि सच्ची लगन, नियमित पढ़ाई और खुद पर अटूट विश्वास ही उनकी सफलता के मुख्य आधार रहे हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया है। नमन की इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही जोगाणी परिवार और पूरे समाज में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें निरंतर बधाई देने का सिलसिला जारी है। नमन की यह कामयाबी न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का एक नया स्रोत बनकर उभरी है।

Comments are closed.