सीकर में अपराध नियंत्रण पर मंथन, ड्रग्स और गैंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश…

रेंज आईजी अजयपाल लांबा ने पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की

जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा ने सीकर पुलिस लाइन में एसपी भुवन भूषण यादव और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अपराध मुक्त सीकर बनाने के लिए गैंग से जुड़े अपराधियों की पहचान और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कोचिंग हब में बढ़ते ड्रग्स ट्रेंड को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। ट्रैफिक व्यवस्था सुधार, मैनपावर की कमी और खाटूश्यामजी मेले की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। ऑपरेशन तौबा की सराहना करते हुए लांबा ने लोकल गैंग्स पर कड़ी नजर रखने और उनके आय स्रोतों को कमजोर करने के निर्देश दिए।

Comments are closed.