सीकर में बड़ी आंत के कैंसर का सफल ऑपरेशन
के.जी.एन. अस्पताल, सीकर में जटिल Extended Left Hemicolectomy सर्जरी सफलतापूर्वक की गई
सीकर में बड़ी आंत के कैंसर का सफल ऑपरेशन
55 वर्षीय मरीज की Extended Left Hemicolectomy सर्जरी सफल
के.जी.एन. अस्पताल, सीकर में जटिल Extended Left Hemicolectomy सर्जरी सफलतापूर्वक की गई
सीकर।
55 वर्षीय पुरुष मरीज, जो लंबे समय से पेट दर्द, वजन कम होने और कब्ज की समस्या से परेशान था, की जांच में बड़ी आंत (Splenic Flexure of Colon) में कैंसर की पुष्टि हुई। मरीज ने सीकर के वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विक्रम सिंह सोढ़ा से परामर्श लिया, जिन्होंने विस्तृत जांच के बाद सर्जरी की सलाह दी। इसके बाद के.जी.एन. अस्पताल, सीकर में जटिल Extended Left Hemicolectomy सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। पूरा उपचार शेखावाटी के प्रसिद्ध गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विक्रम सिंह सोढ़ा की निगरानी में हुआ। सफल ऑपरेशन में टीम के सदस्य डॉ. विक्रम सिंह सोढा, डॉ. हेमराज सैनी, डॉ. वी.पी. नेहरा, तथा प्रदीप, सचिन, हेमंत, दिनेश और शुभम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के अनुसार, समय पर जांच और उचित उपचार से कोलन कैंसर का सफल उपचार संभव है। मरीज की स्थिति अब स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है।

Comments are closed.