सीकर में बदला मौसम, हल्की बारिश के साथ तापमान गिरा…

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बादल छाए, 22 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना

सीकर में मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदल गया, जिससे हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवाओं ने सर्दी जैसी स्थिति बना दी। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सोमवार के 13 डिग्री से काफी कम है। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, शेखावाटी में 22 फरवरी तक लोकल चक्रवात के कारण बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दोपहर में तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंचने से हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह-शाम सर्दी का असर कम हो चुका है।

Comments are closed.