सीकर संघर्ष समिति का अनशन जारी, न्यायिक कार्य पर पड़ा असर…

विरोधस्वरूप मौन जुलूस और धरना, समर्थन में पहुंचे कई प्रमुख हस्तियां

सीकर में संभाग बनाने और नीमकाथाना जिले को निरस्त करने के खिलाफ अभिभाषक संघ संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा, जिससे न्यायालयों में कार्य स्थगित हो गया। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने अनशन स्थल से तापड़िया बगीची तक मौन जुलूस निकाला। संघ के महासचिव नरेश भूकर के अनुसार, अनशन पर अध्यक्ष भागीरथमल जाखड़, एडवोकेट मोहम्मद रफीक गौड़, महेंद्र प्रताप सामोता, और अन्य कई सदस्य बैठे। समिति को समर्थन देने के लिए कांग्रेस, टैक्स बार एसोसिएशन और अन्य प्रमुख समाजिक और राजनैतिक हस्तियां भी धरने पर पहुंचीं।

Comments are closed.