हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान
ए.आर. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहपुर रोड, सीकर में संविधान दिवस पर प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई
सीकर
ए.आर. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहपुर रोड सीकर में संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।विद्यालय के निदेशक मोहम्मद तौफीक चौहान ने बताया कि हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने देश के वर्तमान संविधान को विधिवत स्वीकार किया था। हालांकि संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, लेकिन 26 नवंबर को संविधान स्वीकृति दिवस के रूप में विशेष महत्व प्राप्त है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है तथा यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की बुनियाद है। कार्यक्रम में निदेशक मोहम्मद तौफीक चौहान और उपप्रधानाचार्य रामस्वरूप सैनी ने संयुक्त रूप से संविधान के महत्व तथा इसकी प्रस्तावना के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके बाद विद्यालय के व्याख्याता सैफ अली गौरी ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक एवं अतिथि
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य रामस्वरूप सैनी, मुस्तफ़ा सैयद, बिलाल बेग, साबिर हाफीज, यूसुफ जाटू, अफ़ज़ल चौहान, सोयल चौहान, आवेश चौहान, फ़ैसल भाटी, आमिर चौहान, तस्लीम आरिफ, रियाज़ सोलंकी, इमरान तंवर, मंसूर अहमद, सैफ़ अली गोरी, मौ. नदीम, सादिक़ अहमद, आसिफ रंगरेज, रमेश कुमार, शीसराम मीणा, दिनेश कुमावत, उमर फारुक खान, हारून खान, तनवीर खान, शहज़ाद नागौरी, हाफिज रहीस, हाफिज अब्दुल हमीद, संतरा देवी, आयसा खान, कुसुम मीणा, राहीना फरीन, गुलिस्तान बानो, आफरीन चौहान, रुखसार चौहान, सना चौहान, संगीता जांगिड़, शाहिन तगाला, शाहिदा बानो, सानिया चौहान, सोनम गोड, सिमरन पवार, सना खान, आरती शर्मा, मुस्कान चौहान, शहनाज मेहर, तहज़ीब मिर्ज़ा, रुखसार निशा, अनीता सारसर, शबाना सैयद, निशा खान, आलिया कुरैशी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे।
Comments are closed.