सांसद राहुल कस्वां ने नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, स्टाफ पर लापरवाही करने पर लगाई फटकार
चूरू सांसद राहुल कस्वां ने नवोदय स्कूल मे औचक निरीक्षण करने पहुंचे. सांसद के सवाल पर नवोदय स्टाफ सही जबाब नहीं देने पर सांसद भड़क गए. बोले, मुझे आप सही जवाब दो, गोळ.मोळ मत घुमाओ, यह सही नहीं है.
सरदारशहर के बीकानेर रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 22 सितंबर को एक साथ 50-60 बच्चे बीमार हुए थे. घटना के बाद चूरू सांसद राहुल कस्वां ने नवोदय स्कूल का औचक निरीक्षण पर पहुंचे. उन्होंने स्कूल स्टाफ से कहा कि भोजन सामग्री का टेंडर लंबे समय से एक ही फर्म को क्यों दिया जा रहा है. सांसद के सवाल पर नवोदय स्टॉफ सही जबाब नहीं देने पर सांसद भड़क गए. बोले, मुझे आप सही जवाब दो, गोळ-मोळ मत घुमाओ, यह सही नहीं है.

उन्होने कहा कि इस विद्यालय में कितना बजट आता है, भष्ट्राचार करने की भी हद होती है. आप वो भी पार कर चुके हैं. एक साथ इतने बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई लेकिन आपने उस खाने का सैपल तक नहीं लिए, इनसे ज्यादा क्या गंभीर बात हो सकती है. ऐसी हरकत देखकर लापरवाही करने वालों की यहां से छुट्टी होगी, यह सोच लो. ऐसी लापरवाही करने वालो की यहां से छुट्टी होगी, यह सोच लो.

Comments are closed.