राजस्थान में स्वास्थ्य क्षेत्र में होंगे बदलाव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ऐतिहासिक पहल…

विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की योजना

राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025 26 के बजट से पूर्व चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र खिंवसर की दूरदृष्टि से राज्य में चिकित्सा अवसंरचना और जनण्स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर बड़े फैसले लिए गए।

 

डॉ राम प्रसाद के क्रांतिकारी सुझाव

1 आरयुएचएस अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाना – डॉ राम प्रसाद ने बताया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में आरयुएचएस अस्पताल को 750 बेड के अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया गया। रिम्स की घोषणा- पिछले बजट में एम्सदिल्ली की तर्ज पर रिम्स स्थापित करने की पहल हुई, जिससे एसएमएस अस्पताल का मरीजों का भार कम होगा। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट- 50 करोड़ रु की लागत से लीनियर मशीन जैसी अत्याधुनिक तकनीक स्थापित की गई है, जो भारत में दूसरी है। मुख्यमंत्री ने वादा किया कि आरयुएचएस अस्पताल राजस्थान ही नहीं, देश का मॉडल अस्पताल बनेगा।

2 मुख्यमंत्री आरोग्य रिहैबिलिटेशन सेंटरर- सीएचसी और पीएचसी स्तर पर रिहैबिलिटेशन सेंट खोलने का प्रस्ताव दिया गया। लकवा और न्यूरोण्ऑर्थोपेडिक बीमारियों का इलाज गाँवण्ढाणी स्तर पर सुलभ होगा। यह योजना राजस्थान को देश का पहला ऐसा राज्य बनाएगी जो इस दिशा में ठोस कार्य करेगा।

3 टेली-मेडिसिन का विस्तार – सीएचसी और पीएचसी को टेलीमेडिसिन से जोड़ने का सुझाव दिया गया। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ सलाह और सस्ती चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

 

4 नर्सिंग स्टाफ की ट्रेनिंग – राज्य के नर्सिंग स्टाफ को डिलीवरी, नवजात शिशु देखभाल जैसी सेवाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।

5 मिलावटखोरी पर सख्त कानून – खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के लिए सख्त कानून लाने की जरूरत पर जोर दिया गया।
यह कदम प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में सहायक होगा।

अन्य सुझाव – प्रदेश में न्यूरो साइंस फिजियोथेरेपी का विस्तार। आर्टिफिशियल लिंब सेंटर की स्थापनाए जिससे कटे हुए अंग वाले लोगों को राहत मिले।

सरकार का संकल्प

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य का यह नया युग राजस्थान को विकास के नए आयाम तक ले जाएगा। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र खिंवसर ने भी इन सुझावों पर सहमति जताई और कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।

Comments are closed.