अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल और व्यापक आयोजन को लेकर सीकर जिले में भारतीय जनता पार्टी की योग प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति की पूर्व सदस्य नीलम मिश्रा के नेतृत्व में योग शिक्षकों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस के प्रोटोकॉल, अभ्यास पद्धति और मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
नीलम मिश्रा ने बताया कि कल जैन भवन में मंडल प्रभारियों और जिला पदाधिकारियों के साथ योग दिवस प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा, ताकि आयोजन एकरूपता और अनुशासन के साथ संपन्न हो सके।
इसी क्रम में 14 जून से 21 जून तक सीकर जिले के जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों और मोर्चों में, पार्टी के योग केंद्रों के माध्यम से योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर हंसराज सैनी, योग प्रशिक्षिका निधि खंडेलवाल, योग प्रशिक्षक आलोक कौशिक और योग प्रशिक्षक योग प्रशिक्षकों संतरा चौधरी,महावीर जांगिड को योग दिवस आयोजन का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली। उनकी पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी गई, जो भारत की प्राचीन योग परंपरा के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी योग को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रही है।
योग दिवस के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए 14 जून को सभी मंडल प्रभारियों, सह-प्रभारियों और जिला कार्यकर्ताओं को योग प्रोटोकॉल का पूर्व अभ्यास स्थानीय जैन भवन में कराया जाएगा, जिससे पूरे जिले में गुणवत्ता और अनुशासन के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें।
भारतीय जनता पार्टी योग को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत, सक्षम भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रभावी माध्यम मानती है और अधिक से अधिक नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।