एसकेजीएमसी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

एसकेजीएमसी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

एसकेजीएमसी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

सीकर

श्री कल्याण राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सीकर में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह (10 सितंबर से 10 अक्टूबर) के अंतर्गत एमबीबीएस विद्यार्थियों के माध्यम से आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का आयोजन डॉ. शिबा सेठी, सहायक आचार्य, सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा किया गया।

इसी क्रम में 7 अक्टूबर को ‘Talk to Someone’ अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए एक विशेष हेल्थ टॉक आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि तनाव, मानसिक परेशानी अथवा किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना करने पर वे अपनी समस्याओं को मन में दबाकर रखने के बजाय किसी विश्वसनीय मित्र, परिजन, मेंटर, हॉस्टल वार्डन अथवा फैकल्टी सदस्य से खुलकर बात करें और आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने में संकोच न करें।

8 अक्टूबर को ‘Stress Management and Gatekeeper Training’ विषय पर सीएमई का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अजिताभ सोनी एवं डॉ. रामचंद्र लांबा ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के शुरुआती संकेतों की पहचान तथा आत्महत्या के जोखिम से जुड़े चेतावनी संकेतों को समझने के बारे में जानकारी दी। डॉ. शिबा सेठी ने भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनना, उसके प्रति संवेदनशील व्यवहार करना और समय पर उचित सहायता उपलब्ध करवाना कितना महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को Gatekeeper की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे जरूरतमंद व्यक्ति की पहचान कर उसे उचित सहायता एवं पेशेवर परामर्श तक पहुंचाने में मदद कर सकें।

9 अक्टूबर को एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं ‘Mental Health Wall’ गतिविधि आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों, उनसे जुड़ी चुनौतियों तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, मेंटल हेल्थ वॉल गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अच्छे मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास और एक-दूसरे के प्रति सहयोग एवं संवेदनशीलता बढ़ाने वाले प्रेरणादायक संदेश लिखे। इसी के साथ साथ सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉक्टर्स द्वारा मेंटल हेल्थ टॉक डिलीवर की गई एवं आम जनता के लिए महत्वपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य संदेश दिये गये आज का भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगो में स्ट्रेस की मात्रा अधिक बढ़ गई है और ज़ादा तेरे लोग पीड़ित होते हुए भी डॉक्टर / पड़ीकाइट्रिस्ट के पास जाना एक सोशल स्टिंग समझते हैं और अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं जिससे सुसाइड रेट भी बढ़ गया है। इसलिए टॉक के जरिए डॉक्टर्स ने रेड फ्लैग साइन बताते हुए किन लोगों को डॉक्टर से संपर्क आवश्यक रूप से करना चाहिए इसके बारे में भी बताया।

इन सभी गतिविधियों में एमबीबीएस विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना, तनाव के समय सहायता लेने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना तथा समाज में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों और संकोच को दूर करना रहा।

महाविद्यालय द्वारा आयोजित ये गतिविधियां इस संदेश को सशक्त करती हैं कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। किसी की बात सुनना, समय पर सहायता देना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से संपर्क करना किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newsSIKAR NEWS