सीकर में विशेष योग्यजन बच्चों के लिए मेगा शिविर, 111 बच्चों को बांटी ई-ट्राई साइकिल और सहायक उपकरण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, बच्चों को आत्मनिर्भर बनने और अपनी प्रतिभा पहचानने के लिए किया प्रेरित

सीकर में विशेष योग्यजन बच्चों के लिए मेगा शिविर, 111 बच्चों को बांटी ई-ट्राई साइकिल और सहायक उपकरण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, बच्चों को आत्मनिर्भर बनने और अपनी प्रतिभा पहचानने के लिए किया प्रेरित

सीकर।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर की ओर से फतेहपुर रोड स्थित मारू राजकीय बालिका विद्यालय में विशेष योग्यजन बच्चों के लिए मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 111 विशेष योग्यजन बच्चों को ई-ट्राई साइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को दैनिक जीवन में सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर के सचिव ने की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए एलएसयूसी (LSUC) एवं एलएसयूएम (LSUM) योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक सोच रखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और जीवन में बेहतर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विशेष योग्यजन बच्चे भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

शिविर के दौरान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा), जयपुर की ओर से विशेष योग्यजन बच्चों के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले खेलकूद कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने, प्रतिभा निखारने और व्यक्तित्व विकास का संदेश दिया गया।

मेगा शिविर के माध्यम से विशेष योग्यजन बच्चों को जरूरी सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सम्मानजनक जीवन जीने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं के अनुरूप उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update