चरणसिंह स्मारक से दर्शकों को प्रेरणा मिलेगी -खर्रा
आगामी 26 अक्टूबर को स्मारक का शिलान्यास होगा- चौधरी नारायणसिंह
सीकर
भारतरत्न चौधरी चरणसिंह स्मृति संस्थान, सीकर की साधारण सभा की बैठक सीकर के एक निजी विद्यालय में हुई ।सभा के मुख्य अतिथि झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि सीकर में रामू का बस तिराहे पर बनने वाला चौधरी चरणसिंह राष्ट्रीय स्मारक भव्य – दिव्य होगा। वहां आने वाले और गुजरने वालों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने स्मारक में म्यूजियम तथा लाइब्रेरी बनाने का सुझाव दिया ।
संस्थान व सभा अध्यक्ष चौधरी नारायणसिंह ने कहा कि स्मारक निर्माण हेतु सर्व समाज का सहयोग मिल रहा है । उन्होंने स्मारक के भामाशाहों को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसान नेता एवं सीकर के पूर्व सांसद चौधरी कुंभाराम आर्य की पुण्यतिथि 26 अक्टूबर(पूर्णिमा ) पर सादे समारोह में स्मारक काशिलान्यास किया जाएगा । संस्थान मंत्री दयाराम महरिया ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल ओला ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि आज प्राप्त 27 लाख रुपए सहित अब तक स्मारक निर्माण हेतु एक करोड़ 80 लाख रुपए की सहयोग राशि प्राप्त हुई है। सभा में भामाशाहों का सम्मान किया गया।
अब तक 12.51लाख रुपए की सर्वोच्च सहयोग राशि देने वाले भामाशाह दिल्ली वासी, प्रवासी गोवटी नरेशपाल डागर का विशेष सम्मान किया गया।
स्मारक का वास्तुशिल्प व डिजाइन एमएनआईटी के प्रो.नंदकिशोर मातवा, अनिल धींवा व इंजि. हेमाराम रणवां ने प्रस्तुत की जिसका सभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया ।
सभा को क्रय समिति के अध्यक्ष आरएस जाखड़, सहमंत्री हरफूल सिंह खीचड़ ,हरिराम रणवा, राजाराम मील व देवीसिंह कुड़ी आदि ने संबोधित किया। सभा में मदन सेवदा, निवर्तमान प्रधान लक्ष्मणगढ़, बलवीरसिंह सारण, हनुमानसिंह पचार ,पूर्व सरपंच सुभाष ढाका, ठेकेदार , डॉ.नेकीराम आर्य , भागीरथसिंह शेखावत , विजयपाल खीचड़,भंवरलाल कुमावत, भानाराम शेषमा, भोपालसिंह भगवानसिंह छबरवाल, हरिराम सेवदा व बबलू पार्षद सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। अंत में संस्थान के निदेशक भंवरलाल वर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया