एडवोकेट रामवतार सांखला बने अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय सचिव

एडवोकेट रामवतार सांखला बने अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय सचिव

नई दिल्ली

रामवतार सांखला को अखिल भारतीय खटीक समाज द्वारा राष्ट्रीय सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल फिरोजिया, कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश खटीक, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सी. पी. महिंद्रा तथा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसिंह चेतिवाल के निर्देशानुसार की गई।

समाज एवं राजनीति के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय एडवोकेट रामवतार सांखला ने शिक्षा, सामाजिक उत्थान और राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज को संगठित करने और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया है। इससे पहले भी वे विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने की खबर से समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने एडवोकेट रामवतार सांखला को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

राष्ट्रीय सचिव बनने पर एडवोकेट रामवतार सांखला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे

abtakhindi khabarhindi newsNewsrajasthanrajasthan newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update