सीकर
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के निर्देशानुसार सीकर इंटक जिला अध्यक्ष रणवीर लाखनी ने आनंद सिंह कच्छावा को सीकर जिला इंटक का प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है इंटक जिला अध्यक्ष रणवीर लाखनी ने नियुक्ति के साथ आशा व्यक्त की है कि कच्छावा संगठन को मजबूत व गतिशील बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे इसके साथ ही जिले में होने वाली समस्त मजदूर गतिविधियों को भी संकलन करने के संगठन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे उल्लेखनीय है कि कच्छावा सीकर जिला पेंशनर मंच समिति के भी प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी है इंटक प्रवक्ता नियुक्त होने पर सीकर विधायक राजेंद्र पारीक यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकुल खीचड़ व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजू गोदारा सहित विभिन्न राजनेताओं एवं शुभचिंतको ने कच्छावा को बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है