कांग्रेस विधानसभा प्रभारी का सीकर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा स्वागत
सीकर
“संगठन बढ़ाओ, संविधान बचाओ” अभियान के अंतर्गत सीकर विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव युवराज वशिष्ठ के सीकर आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीकर द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश सैनी एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश फौजी ने कांग्रेस कार्यालय में टीम सहित प्रभारी महोदय का दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
प्रभारी युवराज वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सीकर शहर के सभी 65 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द से जल्द करना अनिवार्य है। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अध्यक्षों का गठन भी किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मंडल अध्यक्ष अपनी-अपनी टीमों के साथ आगामी 3 दिनों के भीतर वार्ड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों की सूची तैयार कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को सौंपें। इसके पश्चात अगले सप्ताह से प्रत्येक मंडल स्तर पर प्रभारी महोदय एवं ब्लॉक अध्यक्ष की उपस्थिति में बैठकें आयोजित की जाएंगी।
संगठन विस्तार के उद्देश्य से प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत स्तर पर टीमों का गठन कर उनकी सूची जिला कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित की जाएगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि पूर्व में सीकर शहर के सभी वार्ड अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं, अब प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार उन्हें ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी सूची 3 दिनों के भीतर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश फौजी, मंडल अध्यक्ष जुबेर नारू, एडवोकेट अताउल्ला खान, मंडल संगठन महामंत्री मोईन खान, दिनेश केशरी, श्रीनिवास सैनी, शिवजी राम सैनी, पवन मोनू माली,युनिस बिसायती वार्ड अध्यक्ष अमर सिंह पंवार विनोद जांगिड़ इतिहास पारासर सद्दीक बडगूजर साजिद रंगरेज मोहरसिंह गॉड प्रेम सैनी इदरीश चौहान सज्जन कुमावत कालोराम चाँवरिया हरीश मिश्रा उमेश मिटावा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार के लिए जल्द से जल्द टीम गठन कर सूची उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
— ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सीकर अभियान के अंतर्गत सीकर विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव युवराज वशिष्ठ के सीकर आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीकर द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।