किन्नर होने के नाते बधाई लेना हक – माही, न्याय नहीं मिला तो दिया जाएगा धरना, प्रताड़ना देकर 25 लाख की मांगी जा रही है फिरौती

किन्नर होने के नाते बधाई लेना हक - माही, न्याय नहीं मिला तो दिया जाएगा धरना, प्रताड़ना देकर 25 लाख की मांगी जा रही है फिरौती

सीकर

किन्नर समाज से प्रताड़ित माही शेखावत ने कहां कि उन्हें किन्नर समाज की कुछ तथाकथित किन्नर प्रताड़ित कर रहे हैं सरेआम मारपीट तथा बधाई लेने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है प्रेस वार्ता के दौरान माही शेखावत ने कहा कि बधाई लेना उनका हक है जो कोई नई छीन सकता उन्होंने कहा कि पायल बाई अपने आपको किन्नर समाज की गद्दी नसीन मानती है जो चाहे जिसे समाज से निकाल देती है ऐसा ही उनके साथ किया जा रहा है बिरादरी में शामिल करने के नाम पर जुर्माने के नाम पर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने का भी आरोप लगाया है माही ने कहा कि उन्होंने मारपीट और प्रताड़ित किए जाने का परिवाद उद्योग नगर थाने में दिया था लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की उनका आरोप है कि पुलिस भी उनसे मिली हुई है माही ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह धरने पर बैठकर न्याय की गुहार लगाएगी माही ने खुलासा करते हुए बताया कि वह पंजाब में अपने परिवार के साथ अपना जीवन बसर कर रही थी साथ ही ग्रेजुएशन भी की लेकिन किन्नर समाज ने उन्हें अपना कर घर बार छुड़ा दिया आज जब वह सोशल मीडिया व अन्य सामाजिक सरोकार के कामों में सक्रिय हुई तो उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा तथा धमकी और फिरौती मांगने लगे माही शेखावत ने सर्व समाज से उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है

abtakhindi khabarhindi newshindi updateNewsshekhawatishekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update