कुम्हार कुमावत समाज का 15 जोड़ो का सांतवा सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया को संस्कार रिसॉर्ट सीकर में होगा

कुम्हार कुमावत समाज का 15 जोड़ो का सांतवा सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया को संस्कार रिसॉर्ट सीकर में होगा

कुम्हार कुमावत समाज का 15 जोड़ो का सांतवा सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया को संस्कार रिसॉर्ट सीकर में होगा

सीकर

“कार्यक्रम के अध्यक्षता राष्ट्रीय भामाशाह मूलचंद कारगवाल करेंगे तथा उत्तरप्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति होंगे मुख्य अतिथि साथ ही माटीकला बोर्ड राज. के अध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद राय टांक, सूरतगढ़ विधायक डूंगराराम गैदर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ललित तूनवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत, दातारामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मदनलाल प्रजापत, अंतर्राष्ट्रीय किसान सूंडाराम वर्मा व कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेंद्र लांबा विशिष्ट अतिथि होंगे”

सीकर 17 अप्रैल। कुम्हार कुमावत सामूहिक विवाह समिति,सीकर की मीटिंग रानीसती स्थित भाटी सदन में अध्यक्ष राधेश्याम काम्या की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 रविवार को पिपराली रोड स्थित संस्कार रिसोर्ट में होने वाले सातवें सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन कर कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस विवाह के लिए कुल 15 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिनका विवाह अक्षय तृतीया को संस्कार रिजॉर्ट सीकर में संपन्न होगा।

समिति के संयोजक मनोहरलाल चतेरा ने बताया कि समारोह ₹21000 प्रतिपक्ष की दर से समिति की ओर से विवाह संपन्न कराया जाएगा जिसमें सभी 15 दोनों का एक साथ घोड़ी पर तोरण मारकर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी इसके बाद स्टेज का कार्यक्रम किया जाएगा तथा बाद में फेरों का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस कार्यक्रम के भामाशाहों का सम्मान समारोह भी इसी दौरान आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय भामाशाह मूलचंद जी कारगवाल करेंगे तथा उत्तरप्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि होंगे साथ ही माटीकला बोर्ड राज. के अध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद राय टांक, सूरतगढ़ विधायक डूंगराराम गैदर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ललित तूनवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत, दातारामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मदनलाल प्रजापत, अंतर्राष्ट्रीय किसान सूंडाराम वर्मा व कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेंद्र लांबा विशिष्ट अतिथि होंगे।

समिति के अध्यक्ष राधेश्याम काम्या ने बताया कि प्रति पक्ष ₹21000 में होने वाले इस विवाह का मूल मकसद मितव्ययिता के साथ समाज के सभी वर्गों को एक जाजम पर लाना है इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में छोटे बड़े का कोई भेद नहीं रखा जाता है सभी लड़कियों की एक समान शादी सम्पन्न कराई जाती हैक्योंकि आज महंगाई के दौर में शादी करना बेहद कठिन होता जा रहा है इस वजह से समिति की ओर से यह प्रयास किया गया समान रूप से सभी वर्गों के साथ मितव्ययिता के साथ उनके लड़कियों की शादी संपन्न हो। जिसकी तैयारी के लिए आज जिम्मेदारियां तय की गई और कार्य विभाजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 3500 समाजबंधुओं के साथ जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

इस दौरान अध्यक्ष राधेश्याम काम्या, मंत्री जानकीलाल मारवाल, कोषाध्यक्ष बृजमोहन भाटी, संयोजक रामावतार जलांधरा, मनोहरलाल चतेरा, रामस्वरूप जलांधरा, सीताराम भोडिवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोमाराम घटेलवाल, उपाध्यक्ष नागरमल देहीवाल, मीडिया प्रभारी नितेश पारमूवाल,प्रदीप निरणियां, शिवगोपाल भोडीवाल, राजेंद्र भोडीवाल, शिवपाल किरोड़ीवाल, सूरजमल धुवारिया, मखन गोयल, बद्रीप्रसाद सुरेतिया, रामदेव भाटी, सांवरमल धुनारिया,प्रभुदयाल तूनवाल, गिरधारीलाल घोड़ेला, चंपालाल भाटी, बनवारीलाल भोडीवाल, राधेश्याम सिरस्वा, रामावतार पारमूवाल, कुरड़ाराम माचीवाल, हरफूल कुमावत,रवि कुमावत,रामावतार भोभारिया,कालीचरण नेमीवाल, राजेंद्र खोवाल, सुगनचंद कुमावत, सुनील कारगवाल, रामप्रसाद धुनारिया, दिनेश धुनारिया,रिछपाल मरेठिया, कृष्ण कुमार पारमुवाल, दीपचंद कुमावत, फूलचंद बाजोर, बाबूलाल किरोड़ीवाल, दिनेश कुमावत ( सोनू), बाबूलाल किरोड़ीवालआदि उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS