सीकर
राजस्थान की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाली कुरैश बिरादरी की प्रमुख संस्था, कुरैशी महासभा राजस्थान ने सीकर जिला कार्यकारणी का गठन किया है। यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष हाजी मकबूल मण्डेलिया (पूर्व विधायक) के आदेश पर की गई है। नवगठित कार्यकारणी में हाजी कबीर चौहान को जिलाध्यक्ष (सदर), मुस्ताक तंवर को सचिव (सेकेट्री) और मकबूल बड़गुजर को कोषाध्यक्ष (खाजिन) बनाया गया है। इसके अलावा, फतेहपुर से मोहम्मद हनीफ खोखर, लक्ष्मणगढ़ से मोहम्मद सलीम कुरैशी, श्रीमाधोपुर से इकबाल कुरैशी, नीमकाथाना से सिराजुद्दीन कुरैशी, खण्डेला दायरा से मोहम्मद सादिक कुरैशी, घोड़ से यासीन कुरैशी और कासली से मोहम्मद युसूफ बहलीम सहित कुल 46 पदाधिकारियों को संरक्षक मंडल एवं अन्य पदों पर शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष हाजी कबीर चौहान ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के साथ-साथ अन्य सामाजिक एवं मानव सेवा के कार्य करना है। शपथग्रहण समारोह सीकर के बकरा मण्डी स्थित संस्था के नवीन कार्यालय में आयोजित किया जाएगा