सीकर
कुरैशी महासभा संस्थान राजस्थान की सीकर जिला कार्यकारणी का शपथ ग्रहण सम्मान समारोह बकरा मंडी स्थित संस्था के नए कार्यालय में संस्था के सीकर सदर हाजी कबीर चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ
राजस्थान कुरैशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया ने कार्यालय का उदघाटन किया समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा की समाज को शैक्षणिक,सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उन्नति में लाना है उन्होंने कहा की समाज शिक्षा के बिना अधूरा है इसके लिया महासभा सीकर,जयपुर में हॉस्टल निर्माण कराएगी ताकि समाज के सभी बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा आसानी से मिल सके
इससे पहले संस्था सचिव मुस्ताक तंवर ने स्वागत भाषण दिया और प्रतिवेदन पढ़ा उन्होंने कहा की हम समाज को शिक्षित करके राष्ट्र की तरक्की में भागीदारी निभा सकते है
विशिष्ट अतिथि हाजी मुस्तफा कुरैशी और साजिद सुलेमानी ने कहा कि समाज को संगठित और संघर्ष करके राजनीतिक अस्तित्व बनाना है इन्होंने समाज से सभी गिले शिकवे भुलाकर संस्था को मजबूत बनाने एवं उद्देश्य को पूरा करने पर बल दिया
कार्यक्रम को शोयब खत्री नवलगढ़, सब्बीर मुहम्मदी,के.डी कुरैशी, असरार अहमद,रुखसाना खोकर, कोर कमेटी सदस्य मास्टर मोहम्मद अली आदि ने संबोधित किया
अतिथियों द्वारा कार्यकारणी सदस्यों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए
संस्था के सीकर सदर कबीर चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया
मंच संचालन मास्टर जावेद चौहान और आदिल कुरैशी ने किया
इस अवसर कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश कार्यकारणी सदस्यगण ख़चांची मकबूल बडगुजर, शहर अध्यक्ष हामिद नागौरी, याकूब हसन बेहलीम, यूथ विंग जिला अध्यक्ष सादिक बडगुजर, मोहम्मद हुसैन चौहान, अब्दुल हक चौहान,याकूब सुल्तान, डॉ अब्दुल रशीद चौहान, कैप्टन जमील लोसल, कयूम मास्टर, शरीफ चौहान,जाकिर खत्री रफीक उस्मानगनी,जाकिर खत्री,आमीन टी.के. साबिर बाबू हाजी, जमील बेहलीम लोसल,सिद्दू चौहान ,जाकिर बडगुजर,सिफा चौहान, मोहम्मद अली खत्री,उमर गुलाब, अशफाक खत्री, मकबूल चौहान,इमरान सफी,सादिक खत्री आमीन ठेकेदार, डॉ सफीक खत्री, डॉ नदीम चौहान, नदीम बेहलीम,मुमताज टी.के, इमरान तंवर, कयामुद्दीन भाटी,आसिफ चौहान,अजीज खोकर,इरफान भाटी,आसिफ खत्री, एजाज चौहान ,फारूक चौहान, सब्बीर चौहान, इस्लामुद्दीन बडगुजर,रुस्तम गौरी,गुलामनबी खत्री, यावर बेहलीम,इकबाल खाकर, मकसूद बडगुजर आदि सैकड़ों मोहल्लेवासी मौजूद रहे.