केशवानन्द में सीनीयर जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन

केशवानन्द में सीनीयर जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सीकर

एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान के तरणताल जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी तैराकी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका द्वारा दीप प्रज्वलन और खिलाड़ियों से परिचय के साथ हुआ। प्रतियोगिता में केशवानन्द संस्थान के अभिराज सिंह ने 3 स्वर्ण व 2 रजत पदक, गिरीराज सिंह ने 2 स्वर्ण, 2 रजत पदक व 1 काॅस्य पदक, कृष्णा चावला ने 3 स्वर्ण पदक, हिमांशु सामोता ने 5 स्वर्ण पदक, निधि दहिया ने 5 स्वर्ण पदक, रितु ने 2 रजत व 1 काॅस्य पदकों के साथ कुल 18 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक व 2 काॅस्य पदकों के साथ तैराकी प्रतियोगिता में जीत हासिल की। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि हमारा उद्देश्य जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में और भी बड़े स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस प्रतियोगिता के आयोजन के अवसर पर संस्थान चैयरमेन सुरेन्द्र सिह, सहनिदेशक गोपाल सिंह, तैराकी प्रशिक्षक अनिल योगी एवं योगेश छीपा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाईयां एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की

abtakhindi khabarhindi newshindi updateSikarsikar khabarSIKAR NEWS