कैमरे के नए मॉडल पर फोटोग्राफरों की कार्यशाला आयोजित

कैमरे के नए मॉडल पर फोटोग्राफरों की कार्यशाला आयोजित

कैमरे के नए मॉडल पर फोटोग्राफरों की कार्यशाला आयोजित

सीकर।

कैनन कंपनी के अधिकृत डीलर अमर लक्ष्मी विजन के तत्वावधान में फोटोग्राफरों के लिए नवीन कैमरा तकनीक एवं आधुनिक फीचर्स पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। अमर लक्ष्मी विजन के डायरेक्टर कृष्ण शर्मा ने बताया कि कैनन का नया कैमरा मॉडल R6V बाजार में लॉन्च किया गया है, जिसमें अत्याधुनिक AI फीचर्स एवं नई तकनीक का समावेश किया गया है। कार्यशाला का उद्देश्य फोटोग्राफरों को इस नए मॉडल की विशेषताओं के साथ-साथ कैमरा तकनीक में हो रहे नवीन बदलावों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में कंपनी से आए विशेषज्ञ प्रमोटरों ने नए कैमरे की कार्यप्रणाली, AI आधारित सुविधाओं, बेहतर ऑटोफोकस, उच्च गुणवत्ता वाली इमेज प्रोसेसिंग तथा वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित फोटोग्राफरों ने भी अपने प्रश्न पूछकर तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर आशुतोष, गजेंद्र, रविंद्र, अंकुश पाराशर व लोकेश शर्मा सहित सैकड़ों कैमरामैन एवं फोटोग्राफर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अमर लक्ष्मी विजन के डायरेक्टर कृष्ण शर्मा ने बाहर से पधारे कंपनी के प्रमोटरों एवं सभी उपस्थित फोटोग्राफर साथियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया

abtakrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabar