खाटूश्यामजी प्रकरण को लेकर कुमावत समाज में आक्रोश, घायल करण कुमावत से मिले विधायक वीरेन्द्र सिंह

खाटूश्यामजी प्रकरण को लेकर कुमावत समाज में आक्रोश, घायल करण कुमावत से मिले विधायक वीरेन्द्र सिंह

सीकर

खाटूश्यामजी में हुई जानलेवा हमले की वारदात में घायल करण कुमावत के हमलावरों की 4 दिनों के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से कुम्हार कुमावत समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर शनिवार को दांतारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह एसके अस्पताल पहुंचे, यहां उन्होने करण कुमावत के स्वास्थय की जानकारी ली, वहीं परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि करण की हालत देखकर मन बहुत व्यथित हुआ। शरीर पर चोटें काफी गंभीर हैं। परिवार वाले बेहद परेशान हैं। उन्होने घटना की गंभीरता को देखते हुए घायल करण को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए, साथ ही पुलिस अधीक्षक से बात करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सुनिश्चित किया है। उन्होने कहा खाटूश्यामजी जैसे पवित्र स्थल पर इस तरह की हिंसा निंदनीय है। हमारी संस्कृति और आस्था का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।। इस दौरान पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, बैद की ढ़ाणी के सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि बुधाराम कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर भी सीकर पहुंचे और घायल करण कुमावत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राधेश्याम काम्या, नितेश पारमुवाल, सीताराम भोड़ीवाल, शिव भगवान सारड़ीवाल,  के साथ, घायल के परिजनों से वार्ता की। साथ ही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस घटना में दोषी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। राधेश्याम काम्या ने बताया कि कल समाज के लोगों से वार्ता कर जल्द ही आंदोलन की घोषणा की जाएगी। क्योंकि आज 4 दिनों के बाद भी प्रशासन के हाथ अभी तक खाली है।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update