गांधी जयंती पर कांग्रेस सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ ने निकाली पदयात्रा, गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती पर कांग्रेस सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ ने निकाली पदयात्रा, गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सीकर।

गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की ओर से सीकर में पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए सत्य, अहिंसा एवं सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

पदयात्रा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के सीकर अध्यक्ष विनोद जांगिड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज में समानता एवं भाईचारे की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों को याद किया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। पदयात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, अनिल तिड़दिया, नरेन्द्र जांगिड़, प्रवीण जांगिड़, वीरेन्द्र खींची, धर्मेन्द्र गठाला, सत्यनारायण, राजेश शर्मा, रविकांत तिवाड़ी, वीरेन्द्र वर्मा, रोहित जांगिड़, आदित्य जांगिड़, यश जांगिड़, वंश, भरत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update