गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार- इलयास खान
अक़्सा कमेटी ने गौ सेवक विकी दूधवा व टीम का किया सम्मान
सीकर
अक़्सा कमेटी मेजर नगर सीकर की टीम ने चूरू जिले के दूधवाखारा गांव पहुँचकर गौ सेवक एवं साम्प्रदायिक सदभाव के प्रतीक विकी दूधवाखारा एवं उनकी टीम को सम्मानित किया। अक़्सा कमेटी प्रेसिडेंट समाजसेवी इलयास खाँ खोखर की अगुवाई में दूधवाखारा स्थित शहीद जयप्रकाश कस्वा गौ चिकित्सालय में विकी एवं टीम को माला साफा, अभिनंदन पत्र, टी शर्ट, सेफ्टी जैकेट, उपहार आदि भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद इलयास खाँ, मौलाना फरहान खोकर, यूरोलोजिस्ट डॉ. अनवर अली सीकर, डॉ. नदीम अहमद, इंजीनियर हारून, अल फ़लाह स्कूल निदेशक सद्दाम खान, प्रिंट एक्सप्रेस संचालक तारीफ खाँ किरड़ोली, फैसल खान किरड़ोली, मुबारिक अली एडिटर ने विकी दूधवा का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर “बोलता राजस्थान” से बात करते हुए कमेटी अध्यक्ष इलयास खाँ ने कहा कि गाय में मुल्क की बड़ी आबादी की आस्था है। इसलिए उनकी भावनाओं की कद्र करते हुए सरकार को इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए।
50 किमी दूर तक दुर्घटनाग्रस्त गौवंश का उपचार करती है टीम- विकी दूधवा ने बोलता राजस्थान प्रतिनिधि को बताया कि निराश्रित बेसहारा गौवंश सड़क किनारे तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता था। उस दर्द को देखते हुए गांव में ही शहीद जय प्रकाश कस्वा गौ चिकित्सालय की स्थापना की गई है। कॉल आने पर टीम एम्बुलेंस के जरिए दुर्घटनाग्रस्त पशु को लेकर आती है, और उसका उपचार करती है।
विकी दूधवा टीम की ओर से भूपेंद्र शर्मा, प्रदीप जांगिड़, दीपक सोनी, मोहम्मद जाहिद, समीर खान, ताहिर खान, पवन, राहुल, बृजेन्द्र, सनी आदि मौजूद रहे।