सीकर
धार्मिक आस्था और उत्साह के माहौल में आज चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस शुभ अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को विदा किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
यह यात्रा प्रधान ट्यूर एंड ट्रेवल्स के संचालक महेश प्रधान के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। महेश प्रधान ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें रहने, खाने और परिवहन की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित की गई हैं।
रवाना होने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें सभी यात्रियों ने भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि चार धाम यात्रा भारतीय संस्कृति और आस्था का तीक है। यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी भरती है। उन्होंने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा करने और प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह और श्रद्धा साफ झलक रही थी। परिजनों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया।
इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा, रामरतन शर्मा, गिरीश प्रधान, रमेश प्रधान, संजय शर्मा, राजेश, कमल, योगेश प्रधान, नवरंग मुवाल, संजय नानी, एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने यात्रियों की सुखद और सफल यात्रा की कामना की