सीकर
जयपुर जनगणना निदेशालय टीम ने सीकर में जयपुर रोड स्थित मकान सूचीकरण ब्लॉकों का अवलोकन किया।
पूनम महला, सचिव, नगर परिषद सीकर के मार्गदर्शन में नगर परिषद सीकर जनगणना टीम के सदस्य सोमेश कुमार, रमेश सामोता व हरी सिंह शेषमा अवलोकन के दौरान साथ रहे।
हरी सिंह शेषमा ने बताया कि महेश कुमार, सहायक निदेशक, जनगणना निदेशालय जयपुर ने नगर परिषद सीकर के एचएलबी संख्या 341 में सुपरवाइजर मुकेश निठारवाल व प्रगणक जितेंद्र द्वारा किए गए जनगणना कार्य का निरीक्षण किया तथा मकानों पर दिए गए भवन संख्या व मकान संख्या का नजरी नक्शे से मिलान किया।
महेश कुमार, सहायक निदेशक ने कहा कि एचएलओ एप पर डाटा एंट्री की प्रत्येक जानकारी मकान के मुखिया से पूछकर सही व सावधानीपूर्वक भरी जाए। उन्होंने प्रगणकों को धूप व लू से बचाव करते हुए कार्य करने के निर्देश भी दिए।
रमेश सामोता, जनगणना टीम सदस्य, नगर परिषद सीकर ने बताया कि नेहा चौधरी व प्रियंका कंवर, जनगणना निदेशालय जयपुर ने सीकर के एचएलबी संख्या 342 में सुपरवाइजर मुकेश निठारवाल व प्रगणक राधिका के मकान सूचीकरण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान नेहा चौधरी ने नजरी नक्शे के अनुसार क्षेत्र का भ्रमण किया तथा प्रगणक राधिका के एचएलओ एप पर स्वयं एक परिवार की डाटा एंट्री करते हुए निर्देश दिए कि जनगणना भवन नंबर व जनगणना मकान नंबर, जो भौतिक रूप से मकान पर लिखे हैं, वही संख्या एचएलओ एप पर अंकित होनी चाहिए।
सोमेश कुमार, नगर परिषद सीकर व सुपरवाइजर संख्या 57 मुकेश निठारवाल ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि जनगणना निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों व प्रशिक्षण में मिली जानकारी के अनुसार जनगणना कार्य निर्धारित समय पर सही तरीके से पूर्ण कर लिया जाएगा।
अवलोकन के दौरान सुपरवाइजर संख्या 57 के सभी प्रगणक योगेश, रविंद्र प्रताप सिंह, विरेंद्र, मामराज सिंह, जितेंद्र व राधिका उपस्थित रहे।