जयपुर की नूरानी मस्जिद की शहादत क़े खिलाफ प्रदर्शन.

जयपुर की नूरानी मस्जिद की शहादत क़े खिलाफ प्रदर्शन.

जयपुर की नूरानी मस्जिद की शहादत क़े खिलाफ प्रदर्शन.

सीकर
राजस्थान मुस्लिम फोरम सीकर क़े आह्वान पर आज जुमे की नमाज़ में सेंकड़ों लोगों ने जयपुर की नूरानी मस्जिद की शहादत क़े विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया. मुख्य प्रदर्शन जामा मस्जिद में हुआ जिसका नेतृत्व फोरम क़े कन्वनीर खुर्शीद हुसैन ने किया. उन्होंने कहा कि कानूनी तरीके से निर्मित इस मस्जिद में 1981 से नमाज़ अदा की जा रही है.JDA ने तमाम सुबूतों की अनदेखी कर मस्जिद की पवित्रता क़ो भंग किया औऱ मुसलमानों की भावनाओं क़ो गहरी ठेस पहुंचाई है. जयपुर विकास प्राधिकरण क़े इस ज़ालिमना औऱ बर्बरतापूर्ण फैसले से प्रदेश का मुसलमान गहरे सदमे में है. उन्होंने कहा क़ि मस्जिद खुदा का घर है इसकी हिफाज़त करना औऱ इसको आबाद करना हमारी दीनी जिम्मेदारी है. फोरम ने ये भी मांग की कि सरकार नाजाइज तरीके से गिराई गई मस्जिद क़े पुनरनिर्माण का मार्ग प्रशस्त करें.
विरोध प्रदर्शन में निजामुद्दीन जाटू,अमीरुद्दीन तगाला, क़ासिम खिलज़ी, अब्दुल हमीद, उमर जाटू, इब्राहिम जाटू, शकील सुल्तानिया,अमीन रंगरेज़, शुजाउद्दीन जाटू,इरफ़ान भाटी, सलीमुद्दीन कच्छावा,शाहिद पढ़ियार औऱ अनेक गण मान्य व्यक्ति मौजूद थे.

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan hindi khabarshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update