जिला कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

जिला कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

सीकर

जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने राजस्व मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को राजस्व कार्यों को मिशन मोड पर लेकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने जिले में प्रस्तावित सीएचसी एवं पीएचसी के लिए बासड़ी, समर्थपुरा, बाल्यावास, भवानीपुरा, दुल्हेपुरा, घोराना, खेरपुरा, कालाखेत एवं हरिपुरा में भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीकर, दांतारामगढ़ एवं नीमकाथाना उपखंडों में लंबित राजस्व कोर्ट प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिक पेंडेंसी वाले मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा।

उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार को पटवारियों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही धारा 291 एवं आरटीए के तहत रास्तों से जुड़े विवादों, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण तथा भूमि रूपांतरण से संबंधित मामलों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय रात्रि चौपालों के साथ-साथ उपखंड स्तरीय रात्रि चौपालों का आयोजन कर आमजन को मौके पर राहत प्रदान की जाए।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बिना अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने भू-रूपांतरण, नामांतरण, सीमाज्ञान, इजराय, रास्तों के विवाद एवं चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सार्वजनिक रास्तों के सीमांकन एवं सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों तथा पेयजल व्यवस्था से संबंधित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही 25 मई से 5 जून 2026 तक आयोजित होने वाले “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत जल संरक्षण अभियान से संबंधित कार्यों की ऑनलाइन पोर्टल पर नियमित एंट्री करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने जिले की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी उपखंड अधिकारियों को नियमित बैठक एवं फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाटूश्यामजी क्षेत्र में बिना अनुमति अतिरिक्त ट्यूबवेल खोदे जाने पर अधीक्षण अभियंता, पीएचईडी से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही सभी क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई का समय निर्धारित करने एवं खोदे जा चुके ट्यूबवेलों को शीघ्र कमिश्निंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने एलआर एक्ट के तहत विचाराधीन मामलों के त्वरित निस्तारण तथा राजस्व अर्जन से जुड़े मामलों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना-2027 के तहत एचएलओ ऐप पर शहरी क्षेत्र की एंट्री में प्रगति बढ़ाने तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। एडीएम सिटी भावना शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय, लोकायुक्त एवं मानवाधिकार आयोग से संबंधित प्रकरणों की रिपोर्ट समय पर भिजवाने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम नीमकाथाना भगीरथ साख, जिला परिषद सीईओ राजपाल यादव, डीआईजी स्टांप नीरज मीना, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, सीकर एसडीएम निखिल कुमार, दांतारामगढ़ एसडीएम मोनिका सामोर, रींगस एसडीएम बृजेश कुमार, श्रीमाधोपुर एसडीएम अनिल कुमार, एसई पीएचईडी रामकुमार चाहिल सहित समस्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित

abtakhindi khabarhindi newshindi updateNewsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update