जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित
जिला कलेक्टर ने दिये अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश
सीकर
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर मोदी ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक पंचायत समिति में एक-एक मॉडल विलेज कचरा संग्रहण केंद्र आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) विकसित करने के निर्देश दिए। इन केंद्रों पर अपशिष्ट प्रबंधन एवं कचरे से खाद बनाने की परियोजनाएं संचालित की जाएंगी। इसके अलावा, पूर्व में एकत्रित जन सहयोग राशि का उपयोग जल जीवन मिशन की अधूरी योजनाओं के शेष कार्यों को पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के दौरान आशीष तिवारी सचिव सुजला शेखावाटी समिति ने कुंभाराम लिफ्ट परियोजना एवं यमुना जल परियोजना की डीपीआर की प्रगति की जानकारी देने का सुझाव रखा। इस पर जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी बैठक में संबंधित अधिकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अधीक्षण अभियन्ता पीएचईडी राम कुमार चाहिल ने बताया कि यमुना जल एवं कुंभाराम परियोजना का पानी आने के बाद जिले में आमजन को पेयजल की उपलब्धता में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने जल जीवन मिशन की खण्डवार प्रगति, कार्यशील घरेलू जल नल कनेक्शन की स्थिति, ग्राम जल स्वच्छता समिति को हस्तांतरित योजनाओं की स्थिति, जल सेवा आंकलन, हर घर नल जल प्रमाण पत्र एवं सुजलम आईडी के बारे में अवगत करवाया। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुभाष देवंदा, डॉ. कल्पना ACM, लक्ष्मणगढ़, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, अधीशाषी अभियन्ता पीएचईडी सुमित्रा चौधरी, वरिष्ठ रसायनज्ञ गोपाल लाल, अधीशाषी अभियन्ता धर्मपाल, सहायक अभियन्ता चतर सिंह, निरज, टी.डी केन, प्रवीण कुमार,श्रवण कुमार सहित ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।