जिला न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए बांधे गए परिंडे, कपड़े के थैलों का वितरण

जिला न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए बांधे गए परिंडे, कपड़े के थैलों का वितरण

सीकर

सीकर जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार सुबह पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने के उद्देश्य से पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपा गुप्ता के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा आमजन को प्लास्टिक मुक्त शहर का संदेश देते हुए कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल, जिला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार स्वामी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे। परिषद के सदस्यों ने आमजन से अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की

abtakhindi khabarhindi newshindi updateNewsshekhawatishekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update