जेईई एडवांस्ड में पीसीपी के विवेक गुप्ता की ऑल इंडिया 225वीं रैंक
पीसीपी के चार विद्यार्थी ऑल इंडिया अंडर 800 रैंक में शामिल.
आईआईटी द्वारा घोषित जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट में सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
पीसीपी के विवेक गुप्ता ने कक्षा 12वीं के साथ ऑल इंडिया ओवरऑल 225वीं रैंक हासिल की है। पीसीपी के चार विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया ओवरऑल अंडर 800 रैंक में स्थान हासिल किया है।
नवदीप मान ने कक्षा 12वीं के साथ ऑल इंडिया ओवरऑल 469वीं रैंक, बृजकिशोर ने कक्षा 12वीं के साथ ऑल इंडिया ओवरऑल 677वीं रैंक एवं विकास ढकरवाल ने कक्षा 12वीं के साथ ऑल इंडिया ओवरऑल 779वीं रैंक हासिल की है।
इसके साथ ही पीसीपी के कई सैंकड़ों विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर पीसीपी में जश्न का माहौल रहा। टाॅपर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया। शानदार आतिशबाजी की गई एवं विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया।
प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, एकेडमिक हेड राकेश रुहेला, जेईई हेड नीरज अग्रवाल, पुनीत शर्मा, अर्चित जाखड़, ओंकार मूंड, विनोद शर्मा, जेईई काॅर्डिनेटर योगेश यादव सहित फैकल्टी मेंबर्स ने चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाइयां दी।