टीबड़ा हॉस्पिटल के चिकित्सा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 260 मरीजों को मिला लाभ

टीबड़ा हॉस्पिटल के चिकित्सा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 260 मरीजों को मिला लाभ

टीबड़ा हॉस्पिटल के चिकित्सा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 260 मरीजों को मिला लाभ

सीकर |

परसरामपुरा स्थित पी.एम. श्री रा. उ. मा. विद्यालय में टीबड़ा हॉस्पिटल के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और 260 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श एवं उपचार का लाभ मिला।

इस शिविर में हड्डी, जोड़, स्पाइन एवं जनरल फिजिशियन से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच एवं इलाज किया गया। मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे आमजन को काफी राहत मिली।

शिविर में डॉ. रमाकांत टीबड़ा (जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पाइन सर्जन) और डॉ. अशोक कुमार मीणा (जनरल फिजिशियन) सहित विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों को घुटनों के दर्द, फ्रैक्चर, स्लिप डिस्क, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, माइग्रेन सहित कई समस्याओं के लिए उचित सलाह और उपचार प्रदान किया गया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती है। टीबड़ा हॉस्पिटल की टीम ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

👉 शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा, जिसमें टीम पूरी तरह सफल रही।

👉 साथ ही डॉ. अनिरुद्ध दाधीच (फिजियोथेरेपिस्ट) द्वारा मरीजों को फिजियोथेरेपी से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की गईं, मरीजों को रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (Robotic Knee Replacement) तथा अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं एवं सभी सेवाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी|- शिविर के दौरान रीढ़ की सर्जरी एवं घुटना प्रत्यारोपण जैसे जटिल ऑपरेशन हेतु मरीजों का चयन किया गया, जिनका आगे का समुचित उपचार Tibra Hospital में किया जाएगा। शिविर का सफल संचालन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर सरपंच कर्णीराम , विश्वनाथ पोद्दार, आकाश शर्मा, रूप सिंह  राव, फतेह मोहम्मद  ,अजय शर्मा ,विजय पोदार , सुरेश गुर्जर ,सुमेरचाहर – पी.टी.आई.,श्याम जी स्वामी उपरोक्त सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने मिलकर शिविर को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

abtakhealthhealth careHealth Care TipsHealth Tipshindi newsSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update