सीकर
राजस्थान पथ परिवहन निगम बस डिपो सीकर में गुरुवार को भीषण गर्मी को देखते हुए परिंडे लगाए गए बस डिपो के विभिन्न छायादार वृक्षों पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।दीपक कुमावत मुख्य प्रबंधक सीकर डिपो ने कहा कि गर्मी की दस्तक के साथ जहां आमजन परेशान हैं, वहीं पक्षियों के सामने भी पानी का गंभीर संकट खड़ा हो जाता है। हर वर्ष हजारों पक्षी पानी की कमी के कारण दम तोड़ देते हैं। ऐसे में यह छोटा सा प्रयास उनके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। नागरिकों से अपील की है कि वे भी अपने स्तर पर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।इस दौरान मुकेश कुमार जैन आलोक काला प्रियंक जैन सुरेश कुमार सीबीएस प्रभारी राकेश स्वामी संगणक सुनीता रेवाड समाजसेवी शिक्षिका चित्रा बारठ रामदेव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बस डिपो के कर्मचारियों ने इन परिंडों की नियमित सफाई और उनमें पानी भरने की जिम्मेदारी तय की है