डूकिया ग्राम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने रात्रि चौपाल में की जनसुनवाई

डूकिया ग्राम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने रात्रि चौपाल में की जनसुनवाई

सीकर

जिले के दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम पंचायत डूकिया सहित विभिन्न गांवों में नगरीय विकास और स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने रात्रि चौपाल में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
ग्राम रथ के गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थलों पर एकत्रित हुए। अभियान के अंतर्गत 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत एवं स्पष्ट जानकारी प्राप्त हुई। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
नगरीय विकास और स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि पात्र व्यक्तियों को समय पर योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा नेता गजानंद कुमावत, पवन पुजारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, विकास अधिकारी सुनीता, तहसीलदार शैलजा शेखावत, बीसीएमओ डॉ. नितेश कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। ग्राम रथ के साथ रखी गई सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों ने अपने विचार एवं फीडबैक दर्ज कराए। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास सहित अनेक विभागों की सक्रिय सहभागिता रही।
अभियान के दौरान जिला महामंत्री राजेश रोलण, जिला उपाध्यक्ष नेमीचंद कुमावत, पूर्व जिला महामंत्री तेज प्रकाश सैनी, प्रशासक मोहनी देवी बधाला, विजय बधाला, सुगनाराम गुर्जर, भागीरथ मंगवा, रामदेव खरेसिया, भवानी सिंह राठौड़, लक्ष्मण रैबारी, राम सिंह शेखावत, आनंदीलाल शर्मा, जगमाल सिंह शेखावत, ग्यारसी लाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्राम रथ अभियान दांतारामगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सरकार और आमजन के बीच एक मजबूत सेतु बनकर उभर रहा है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

abtakhindi khabarhindi newshindi updateNewsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update