सीकर
श्री मदनलाल बियानी बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में डॉक्टर सूप्ति खरे व उनकी बहन द्वारा चार निर्धन छात्रों का शुल्क देकर शिक्षा क्षेत्र में एक नई पहल की है प्रधानाचार्य राकेश कुमार पारीक ने बताया कि डॉक्टर साहब व उनकी बहन द्वारा चार अभावग्रस्त छात्रों का शुल्क . वेश व किताब देकर उनके जीवन में शिक्षा देकर योग्य बनाने का संकल्प लिया है शिक्षा से कोई वंचित नहीं रहे इसके लिए डॉक्टर साहब द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है समिति अध्यक्ष राधा किशन चोबदार ने डॉक्टर साहब द्वारा किए गए कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की है व अभावग्रस्त छात्रों को जो शिक्षा से वंचित है उनका अध्ययन करवाया जा रहा है यह जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है इस अवसर पर समाज सेवी शैतान सिंह कविया . गोपाल कृष्ण माथुर उपस्थित रहे