डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

डिजिटल युग में महापुरुषों को करीब से जानने के लिए अधिक से अधिक किताबें पढ़ें - आशीष मोदी : जिला कलेक्टर

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

डिजिटल युग में महापुरुषों को करीब से जानने के लिए अधिक से अधिक किताबें पढ़ें – आशीष मोदी : जिला कलेक्टर

सीकर

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अंबेडकर जयंती जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं पुष्प अर्पित कर उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, जिला कलेक्टर आशीष मोदी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया गया।

इस दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जयपुर से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लाइव देखा। कार्यक्रम के दौरान भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया, जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे संविधान के निर्माता थे तथा उन्होंने संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी की अध्यक्षता की थी। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी सहित अन्य महापुरुषों को करीब से जानने के लिए हमें अधिक से अधिक किताबें पढ़कर उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे मानसिक अवसाद और एकाग्रता की कमी से जूझ रहे हैं, जिनको दूर करने के लिए अधिक से अधिक किताबें पढ़नी चाहिए। आशीष मोदी ने बताया कि प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक समरसता के साथ अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन आदर्शों को व्यवहारिक आचरण में उतारने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहायक आचार्य हेमंत कुमार ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज सुधार के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर वर्ष 1913 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए और अर्थशास्त्र में पीएचडी करने वाले पहले भारतीय बने। वे एक सच्चे समाज सुधारक थे तथा 1919 के भारतीय शासन अधिनियम में भी उनके महत्वपूर्ण सुझाव रहे। उन्होंने श्रमिकों के कार्य समय को 8 घंटे निर्धारित करवाने सहित कर्मचारियों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह की कड़ी में 11 से 14 अप्रैल 2026 तक जिले में विभिन्न प्रतियोगिताएं, क्विज, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने शिक्षा, महिला उत्थान, न्याय एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिला स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार गरिमा एवं चंपा देवी को प्रदान किया गया। सामाजिक सेवा पुरस्कार विनोद कुमार नायक, घीसाराम, अनिल कुमार तिडदिया एवं ओमप्रकाश रैगर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में नेहा बगड़िया, मयंक कुमार, मनीष, ऋषिका, पूनम, हिमांशु मेघवंशी, अंजू मीणा, अनीता एवं दिशा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अरुण बनर्जी एवं मोहन बाजोर विजेता रहे। साथ ही अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत राजेश यादव को 4 लाख 2 हजार 581 रुपये की एफडी चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सीकर रतनलाल जलधारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, एसीईओ शीशराम यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक प्रियंका पारीक, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरणमल, जिला साक्षरता अधिकारी चंद्रप्रकाश महर्षि, सीओ स्काउट गाइड बसंत लाटा, एक्सईएन रामकुमार चाहिल, सांख्यिकी उपनिदेशक अनिल शर्मा, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार इंदिरा शर्मा, गार्गी शर्मा सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग, डीपीएम राजीविका अर्चना मौर्य, एलडीएम नंदलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, हिन्दुस्तान स्काउट गाईड के छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update