नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के लिए मिस कॉल देकर किया आगाज
सीकर
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में जयपुर जिला प्रमुख रमा चौपड़ा ने भाग लिया। कार्यक्रम के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मिस कॉल देकर शुरूआत की गई। कार्यक्रम में मौजूद मातृ शक्ति ने मिस देकर कार्यक्रम से जुड़ी। जयपुर जिला प्रमुख रमा चौपड़ा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम से जुडऩे के लिए सर्वाधिक महिलाओं से मिस कॉल दिलवाएं। इस दौरान जिला मंत्री सुमन वर्मा, सुमित्रा सैनी, प्रियंका बाजिया, कविता चौधरी, सोनू सोनी, कुमकुम माथुर, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ राजेश रोलन एवं युवा संयोजक सुमित जोशी उपस्थित रहे।