पंचायत समिति से ग्राम रथ अभियान की शुरुआत, उपखंड अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

पंचायत समिति से ग्राम रथ अभियान की शुरुआत, उपखंड अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

सीकर

फतेहपुर शेखावाटी क्षेत्र में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान की शुरुआत मंगलवार को पंचायत समिति परिसर से की गई। उपखंड अधिकारी दमयंती कंवर ने ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सहायक विकास अधिकारी रामकुमार बुंदेला ने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 दिवसीय एलईडी मोबाइल वैन आधारित जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत गोडिया एवं हेतमसर गांव से हुई। इस अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामावतार रूंथला, बीसीएमओ डॉ. दिलीप कुमार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह, पंचायत समिति विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
अभियान के तहत लोक कलाकार एवं कला जत्थे गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं। मोबाइल वैन में लगी एलईडी स्क्रीन पर योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रदर्शित की जा रही है।
एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज सहित 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी। हेतमसर गांव में मध्यकालीन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान के प्रयास किए गए।
एलईडी स्क्रीन पर योजनाओं से जुड़े वीडियो भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिससे पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ की स्पष्ट जानकारी ग्रामीणों को मिल सके। अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लोगों को अधिकतम लाभ दिलाना है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जागरूक रहकर योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया

abtakhindi khabarhindi newsNewsshekhawati newsSikarsikar hindi newsSIKAR NEWS