परशुराम प्रीमियम लीग में विजेता रही गोपिनाथ इलेवन उपविजेता विप्र सेना लक्ष्मणगढ़ क्लब
परशुराम प्रीमियम लीग का रोमांचक फाइनल मैच
सुपर ओवर मे जीता गोपीनाथ इलेवन ने टीम विजेता का खिताब
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज द्वारा ‘परशुराम प्रीमियर लीग’ का भव्य आयोजन ,खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
सीकर।
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ सीकर द्वारा सीकर शहर में ‘परशुराम प्रीमियर लीग’ क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से 18 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल के प्रति अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विप्र सेना जिलाध्यक्ष सुरेश पारीक ने बताया की प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव सुभाष जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से युवा प्रतिभा निखरती है और समाज के प्रति उनके दायित्व का बोध होता है ऐसे आयोजन वृहद स्तर पर भी होने चाहिए एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा,भाजपा नेता पवन जोशी, विप्र सेना प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश दादिया, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड़, कांग्रेस सेवादल अधक्ष रविकांत तिवाड़ी दाधीच डॉ संदीप शर्मा परिषद मंत्री उमेश मिश्रा , पारीक सोशल ग्रुप अधक्ष राजेंद्र पारीक सहित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विप्र सेना युवा जिलाध्यक्ष अमित सेवद ने बताया कि समापन कार्यक्रम संतो महंतो के सानिध्य में हुआ जिसमें मुख्य रूप से सनातन रत्न धर्मगुरु कल्याण धाम के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा, बोलता बालाजी धाम के महंत सुनील तिवारी,छोटा तालाब बालाजी मंदिर के महंत सुभाष शर्मा एवं लड़ूदाश महाराज के सानिध्य में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट कौशल का परिचय दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।
प्रतियोगिता संयोजक रमाकांत तिवाड़ी ने बताया कि इस लीग का उद्देश्य भगवान परशुराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। साथ ही समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना भी इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य रहा।
समारोह के दौरान अर्चना पारीक, मोनिका तिवाड़ी रवि प्रसाद शर्मा पार्षद गोपाल शर्मा,गौरव दीक्षित,संजीव जोशी, दीपक मिश्रा, कुलदीप आजाद, पार्षद मुकेश सोनी महेंद्र पारीक पारीक सोशल ग्रुप के अध्यक्ष राजेंद्र पारीक अंकित शर्मा आलोक पारीक मनीष पारीक उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल द्वारा सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र में खेल और सामाजिक समरसता को नई दिशा प्रदान की।
शानदार पहल – प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोपीनाथ इलेवन एवं विप्र सेना लक्ष्मणगढ़ क्लब के बीच में खेला गया जिसमें मैच टाई होने की स्थिति में दो ओवर का सुपर मैच खिलाया गया जिसमें गोपीनाथ 11 ने कड़ी टक्कर में मुकाबला जीता तत्पश्चात विजेता टीम के कप्तान कमल जोशी ने नगद राशि के रूप में मिले 11000 रुपए समाज की जरूरतमंद बेटी की शादी में देने की घोषणा पर उपस्थित अतिथियों ने इसे अनुकरणीय एवं शानदार पहल बताया।
विप्र सेना अध्यक्ष सुरेश पारीक ने बताया कि इसी कड़ी में भगवान जी परशुराम जन्मोत्सव शौभायात्रा का 19 अप्रेल को बड़े उत्साहपूर्व प्रातः 8 बजे परशुराम पार्क से दधिमता मंदिर तक आयोजन होगा।