जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में अवाॅर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 7वीं से 9वीं के विद्यार्थियों हेतु आयोजित चार्ट मेकिंग काॅम्पिटिशन, पब्लिक स्पीकिंग काॅम्पिटिशन एवं विभिन्न ओलंपियाड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 87 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल, प्रशस्ति पत्र व पेन देकर सम्मानित किया गया।
सेमिनार में प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल ने कम्युनिकेशन स्किल इम्प्रूव करने पर जोर देते हुए आत्मविश्वास के साथ स्वयं को प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल पूनम चौहान, कॉर्डिनेटर्स व स्टाफ मेंबर्स सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे