सीकर
स्वास्थ्य विभाग सीकर द्वारा सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में बालिकाओं को सवाईकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। अभियान के तहत् 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की सैंकड़ों बालिकाओं का टीकाकरण किया गया है।
सवाईकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस, एचपीवी के कारण महिलाओं में होने वाली एक जानलेवा बीमारी है लेकिन सही समय पर टीकाकरण होने से इससे बचा जा सकता है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, सीेकर द्वारा बालिकाओं को यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है।
वैक्सीनेशन कैंप में आरसीएचओ डा. विशाल सिंह, एचओडी पीडियाट्रिक्स एसके मेडिकल काॅलेज, सीकर डा. हरीश पूनिया, गायनिक एंड ऑब्स, जिला हाॅस्पिटल लक्ष्मणगढ़ डा. प्रियंका बेनिवाल सहित प्रिंस एकेडमी प्रबंध निदेशक एमआर अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान एवं हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।