प्रिंस एकेडमी में एनसीसी भर्ती का आयोजन

प्रिंस एकेडमी में एनसीसी भर्ती का आयोजन

सीकर

जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में नेशनल कैडेट कॉपर्स एनरोलमेंट 2026-27 के तहत् 3 राज बटालियन सीकर द्वारा एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। बटालियन के सूबेदार मुकेश कुमार, सूबेदार अशोक सिंह राठौड़, सीएचएम रिंकू सिंह व मोहम्मद हुसैन, हवलदार संजय कुमार, ड्रिल इंस्ट्रक्टर शंकर लाल एवं जीसीए सुमन विश्नोई के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया।
भर्ती प्रक्रिया में प्रिंस एकेडमी के कक्षा 8वीं व 9वीं के 105 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनसीसी कैडेट्स का चयन दौड़, शारीरिक दक्षता, मेडिकल परीक्षण, लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया गया एवं 24 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया।
इस अवसर पर प्रिंस एजुहब मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक एम.आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, लेफ्टिनेंट निरुपम सुण्डा व कॉर्डिनेटर जयपाल सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsNewsprince school sikarrajasthan newsSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update