प्रिंस एकेडमी में शिक्षकों के लिए सोशल इमोशनल लर्निंग एवं वेलबीइंग वर्कशाॅप आयोजित
सीकर
पालवास रोड, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में टीचर्स के लिए सोशल इमोशनल लर्निंग एवं वेलबीइंग तथा तनाव प्रबंधन और बर्नआउट से बचाव विषय पर वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। वर्कशाॅप का शुभारंभ रिसोर्स पर्सन पूजा वशिष्ठ के स्वागत के साथ हुआ। प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल पूनम चौहान, रेनुका पूनिया, एकेडमिक हेड धर्मपाल सिंह, पीसीपी प्री-फाउंडेशन हेड जयपाल सिंह राठौड़ सहित सभी समन्वयक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यशाला में पूजा वशिष्ठ ने शिक्षकों को तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य तथा कार्य और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सकारात्मक सोच, आत्म-देखभाल और स्वस्थ कार्य वातावरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।