सीकर
पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस कॉलेज में यूपीएससी व एसएससी सीजीएल मेगा टैलेंट हंट अवाॅर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया एवं टाॅपर विद्यार्थियों का नकद पुरस्कार से सम्मान किया गया।
यूपीएससी मेगा टैलेंट हंट में प्रथम रैंक पर रहे यश वर्मा को 5100 रू. नकद पुरस्कार, द्वितीय रैंक प्रियंका मील को 3100 रू., तृतीय रैंक प्रज्ञा कुमावत को 2100 रू., चतुर्थ रैंक कोमल चौधरी को 1100 रू. एवं 5वीं से 20वीं रैंक तक प्रत्येक प्रतिभागी को 500 रू. नकद पुरस्कार, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार एसएससी सीजीएल मेगा टैलेंट हंट में प्रथम रैंक पर रही माही सुंदरिया को 5100 रू. नकद पुरस्कार, द्वितीय रैंक परीक्षित को 3100 रू., तृतीय रैंक केशव चौधरी को 2100 रू, चतुर्थ रैंक हिमांशु थोरी को 1100 रू. एवं 5वीं से 20वीं रैंक तक प्रत्येक प्रतिभागी को 500 रू. नकद पुरस्कार, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने यूपीएससी, आरपीएससी व एसएससी सीजीएल में सफलता के सक्सेस टिप्स देते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। साथ ही काॅलेज प्रथम वर्ष से ही यूपीएससी व एसएससी के प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व करने, न्यूजपेपर रीडिंग व राइटिंग स्किल्स पर विशेष फोकस करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डा. मनीष यादव, कोऑर्डिनेटर कुलदीप सिंह, अनिल शर्मा, कृष्ण शर्मा सहित समस्त व्याख्याता व विद्यार्थी उपस्थित रहे