प्रिंस लोटस वैली में वर्ल्ड हेरिटेज डे का आयोजन

ओलंपियाड्स में पदक विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
प्रिंस लोटस वैली में वर्ल्ड हेरिटेज डे का आयोजन
ओलंपियाड्स में पदक विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
 सीकर
पालवास रोड, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस लोटस वैली जूनियर विंग में वर्ल्ड हेरिटेज डे का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 2 से 5वीं तक के विद्यार्थियों ने वर्ल्ड हेरिटेज थीम पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की जिनमें फोक डांस, फ्यूजन डांस व प्रभावशाली भाषण शामिल रहे।
इस अवसर पर इंडियन टैलेंट लिटिल चैंप ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, कॉर्डिनेटर्स सहित समस्त स्टाफ मेंबर्स व हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
abtakprincePRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newsSIKAR NEWSsikar update